भारतीय जवानों और अमेरिकी जवानों को दिए जाने वाले खाने में कितना अंतर है ?
तेजबहादुर के खाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने देश के अलग अलग बीएसएफ मेस जाकर जांच पड़ताल की. यही नहीं कई जांच और रिपोर्ट्स में जो खुलासे हुए हैं उन्हें जानकार आप हैरान रह जाएंगे। जब आपको बताया जाएगा कि देश की सीमा पर दिन रात चौकसी बरतते हमारे बहादुर सैनिकों और अमेरिकी सैनिकों को मिलने वाले खाने में कितना अंतर है तो आपको हैरानी जरूर होगी।
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों पर खाने की बदइंतज़ामी के आरोप लगाने वाले जवान तेज बहादुर का वीडियो इन्टरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आगे आकर मामले में संज्ञान लेना पड़ा और अधिकारियों से स्पष्ट जांच करने के आदेश भी दिए।
तेजबहादुर के खाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने देश के अलग अलग बीएसएफ मेस जाकर जांच पड़ताल की. यही नहीं कई जांच और रिपोर्ट्स में जो खुलासे हुए हैं उन्हें जानकार आप हैरान रह जाएंगे। जब आपको बताया जाएगा कि देश की सीमा पर दिन रात चौकसी बरतते हमारे बहादुर सैनिकों और अमेरिकी सैनिकों को मिलने वाले खाने में कितना अंतर है तो आपको हैरानी जरूर होगी।
भारतीय सैनिक-
- बीएसएफ जवान को खाने के लिए महीने का 2905 रूपए दिए जाते हैं।
- जवानों को रोज करीब 3900 कैलोरी युक्त खाना दिया जाता है।
- ठंड और बर्फीली सीमाओं पर हर सैनिक की जरूरत के हिसाब से ज्यादा कैलोरी वाला खाना परोसा जाता है और ये अमेरिकी सैनिकों को दिए जाने वाली खुराक के लगभग बराबर ही है।
- बीएसएफ जवानों को नाश्ते में पूरी, सब्जी, चाय और पराठा मिलता है।
- लंच और डिनर में भारतीय जवानों को दाल, सब्जी, रोटी, चावल और सलाद परोसा जाता है।
- रात में तीन दिन चिकन और तीन दिन मटन मिलता है।
- शाम को चाय मिलती है और चाय नहीं पीते तो फल मिल जाता है।
अमेरिकी सैनिक-
- एक अमेरिकी सैनिक को हर रोज मिलता है करीब 3250 कैलोरी तक की ताकत देने वाला खाना।
- ठंड में रहने वाले सैनिक को हर रोज दिया जाता है करीब 4500 कैलोरी वाला खाना।
- अमेरिकी सैनिकों के लिए खाना मिलेट्री मेस में बनता और बफे स्टाइल में परोसा जाता है।
- अमेरिकी सैनिकों को नाश्ते मे अंडे से बनी डिश, तीन तरह के ब्रेड, तीन तरह के मीट।
- 6 तरह के सिरियल, आलू से बना कोई एक व्यंजन और कम के कम एक पेस्ट्री परोसी जाती है।
- पित्जा या फ्राइड चिकन, फ्रेंच फ्राइज, अनियन रिंग्स, चिप्स और कम से कम 4 तरह की स्वीट डिश परोसी जाती है।
- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों के साथ चॉकलेट मिल्क दिया जाना अनिवार्य है।